वॉक का सही फायदा लेना है तो ये बातें जरूर ध्यान रखें, जानें किस उम्र में कितना टहलें

वॉक का सही फायदा लेना है तो ये बातें जरूर ध्यान रखें, जानें किस उम्र में कितना टहलें

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखना हमारे लिए काफी जरूरी है। ये इसलिए क्योंकि अगर शरीर सही रहेगा तभी हमारा काम भी बढ़िया से होगा। ऐसे में सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए हम रोजाना तरह-तरह के उपाय करते हैं, कई लोग घंटों जिम में समय बिताते हैं तो कई लोग रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करते हैं। सुबह टहलना सेहत के लिए काफी जरुरी है। कई लोग रोजाना वॉक करते तो हैं, लेकिन उनका तरीका गलत होता है जिसकी वजह से उन्हें फायदा नहीं होता है। ऐसे में सही तरीके से कैसे वॉक करें ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं सुबह मॉर्निंग वॉक किस तरीके से करें-

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

आपको बता दे कि पैदल चलने के साथ ही बॉडी पॉश्चर जैसे हाथों का सही मूवमेंट और थोड़ी स्ट्रेचिंग भी हो, तो आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक ब्रिस्क वॉक से 100 कैलरीज तक बर्न होती हैं। वहीं हफ्ते में अगर तीन दिन, तीन किलोमीटर की वॉक करते हैं, तो हर तीसरे हफ्ते आधा किलो तक वजन भी कम हो सकता है। ऐसा तभी संभव है जब आप वॉक करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

बॉडी पाश्चर का रखें ध्यान

वॉक करते समय आपको बॉडी पॉश्चर का खास ध्यान रखना चाहिए। आगे की तरफ झुक कर वॉक करने से बचना चाहिए। हमेशा अपनी पीठ को सीधा रख कर ही वॉक करें। पीठ को झुकाकर वॉक करना पूरी तरह से गलत है। इस तरह से वॉक करने पर पीठ में तकलीफ बढ़ जाती है। जिससे कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

हाथों को खुला रख कर करें वॉक

अगर आप वॉक करते समय हाथों को बांध कर रखते हैं तो ये आदत छोड़ दीजिए। वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। इस तरह से आप वॉक का पूरा फायदा उठा पाएंगे। हाथ बांधकर वॉक करने से कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है।  

फिक्स करें वॉक करने का समय

कभी-कभी वॉक करते-करते लोग जल्दी बोर हो जाते हैं। तो कभी अपने किसी साथी के साथ बातचीत करते हुए ज्यादा देर तक वॉक कर लेते हैं। कुछ लोग 10 से 15 मिनट ही वॉक करते हैं। इसके बाद उन्हें थकान महसूस होने लगती है। लेकिन, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।

किस उम्र में करना है कितना वॉक?

  • बहुत ज्यादा वॉक करना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए किस उर्म में कितान वॉक करना चाहिए ये जानना बहुत जरूरी है। 
  • 5 से 18 साल के उम्र वाले लड़कों को 16 हजार कदम चलने चाहिए। वहीं, 5 से 18 साल की उम्र वाली लड़कियों को 13 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 19 से 40 साल के बीच वाले पुरुषों और महिलाओं को रोजाना 13 हजार से ज्यादा कदम चलने चाहिए।
  • 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 12 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 60 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 7 हजार कदम जरूर चलने चाहिए। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और थकान होने पर आराम कर लें।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहतर है या डाइटिंग?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।